अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: जमीन का सौदा कराने के नाम पर 38 लाख की ठगी, छह माह बाद आरोपी गिरफ्तार

On: December 26, 2025 8:37 AM
Follow Us:

देहरादून में फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का सौदा कर 38 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब छह महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला रायवाला क्षेत्र का है, जहां टिहरी विस्थापितों को आवंटित भूमि को बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पीड़ित प्रताप सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह, निवासी प्रतीतनगर रायवाला ने इस वर्ष 12 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने दिनेश सिंह पडियार पर आरोप लगाया कि उसने जमीन बेचने का झांसा देकर उनसे 38.25 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो जमीन की वैध रजिस्ट्री कराई और न ही रकम वापस की।

रायवाला के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने जमीन के मूल स्वामियों के फर्जी अनुबंध पत्र, नकली आधार कार्ड और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उसने जमीन के असली मालिकों की जगह फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर सौदे को वास्तविक दिखाने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बुधवार को आरोपी दिनेश सिंह पडियार को आईएसबीटी देहरादून के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से बौराड़ी, सेक्टर 5-बी, थाना नई टिहरी का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उसने इस तरह की ठगी और किन-किन लोगों के साथ की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

​Mahendra Bhatt Meets PM Modi: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया न्योता

Leave a Comment