अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: चैंबर निर्माण की मांग पर वकीलों का अनोखा प्रदर्शन, दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे अधिवक्ता

On: November 11, 2025 7:55 AM
Follow Us:

देहरादून में जिला अदालत परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव को लेकर वकीलों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की थी, जो मंगलवार को और तेज हो गया। खास बात यह रही कि इस बार वकीलों ने विरोध का तरीका कुछ अलग अपनाया।
पुराने जिला जज अदालत परिसर के सिविल कोर्ट क्षेत्र में प्रस्तावित रैन बसेरा निर्माण के खिलाफ वकीलों ने अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरकर सांकेतिक चक्का जाम किया। बार एसोसिएशन का कहना है कि जिस भूमि पर रैन बसेरा बनाने की योजना है, वह जगह अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए आरक्षित होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर सोमवार को वकीलों ने हरिद्वार रोड पर सुबह करीब 10:30 बजे से 11:30 बजे तक एक घंटे का चक्का जाम किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही।
विरोध का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा, लेकिन इस बार वकीलों ने प्रदर्शन की अवधि बढ़ा दी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (दो घंटे) हरिद्वार रोड पूरी तरह जाम रहा। सड़क के दोनों ओर से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया, जिससे लोगों को ऑफिस और स्कूल टाइम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार और प्रशासन उनकी मांग पर ठोस आश्वासन नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और हर दिन चक्का जाम की अवधि बढ़ाई जाएगी। सोमवार को जब सड़क जाम हुआ तो सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने वकीलों से वार्ता की। वकीलों ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
वकीलों का कहना है कि जिला अदालत के पुराने परिसर की खाली जमीन पर अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनना आवश्यक है ताकि उन्हें कार्य के लिए सुविधाजनक स्थान मिल सके। वहीं, प्रशासन की ओर से उस जगह पर रैन बसेरा बनाने का प्रस्ताव वकीलों को मंजूर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment