Dehradun: देहरादून-बेंगलुरु मार्ग पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई उड़ान सेवा का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे से एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई हवाई सेवा का उद्घाटन किया, जो देहरादून को बेंगलुरु से जोड़ती है। उन्होंने इस सेवा को राज्य के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।

सीएम ने कहा कि बेंगलुरु जैसी टेक्नोलॉजी और व्यापार का हब हमारे राज्य से जुड़ने से छात्रों, व्यवसायियों और पेशेवरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई सेवा प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक प्रगति में सकारात्मक योगदान देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्वागत करते हुए इसे राज्य के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढें- युवतियों के गिरोह ने देहरादून में मचाया उत्पात: सीसीटीवी में कैद, तीन जगहों पर चोरी की घटनाओं में मिली संलिप्तता

Leave a Comment