अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun में अवैध खनन पर DM सविन की सख्त कार्रवाई: मौके से जेसीबी-पोकलैंड समेत 4 वाहन सीज, 7.20 लाख का जुर्माना

On: July 29, 2025 11:46 AM
Follow Us:

देहरादून, जिले के कुठालगेट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर मसूरी की उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की और चार वाहनों को जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी, एक पोकलैंड मशीन और दो पिकअप वाहनों को कब्जे में लिया गया। जेसीबी और पोकलैंड मशीन को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि पिकअप वाहनों को कुठालगेट पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है।

प्रशासन ने खनन संबंधित नियमों के उल्लंघन पर कुल 7.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही, सभी संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

कुठालगेट क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह त्वरित कार्रवाई की गई है, जिससे अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।

यह भी पढें- मनसा देवी हादसे के बाद शासन की उच्चस्तरीय बैठक, मंदिर परिसरों से अतिक्रमण हटाने और विशेषज्ञों से सुरक्षा योजना तैयार कराने का निर्णय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment