अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून के DM सविन बंसल की नई मिसाल: बुजुर्ग की गुहार पर चंद घंटों में बहाल हुआ राशन कार्ड

On: July 16, 2025 11:16 AM
Follow Us:

राजधानी देहरादून में मानवीय संवेदना की मिसाल उस समय देखने को मिली जब 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरस्वती देवी, तीन शादीशुदा बेटों के होते हुए भी महीनों से राशन के लिए दर-दर भटकने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी सविन बंसल से न्याय की गुहार लगाई।

अजबपुर निवासी सरस्वती देवी ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके तीनों बेटे अब अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं और अब अंतिम पुत्र भी उनसे अलग हो गया है। ऐसे में उनका गुजारा केवल विधवा पेंशन से होता है। लेकिन पूर्ति विभाग द्वारा सूची में नाम न होने का हवाला देकर उन्हें राशन देने से इनकार किया जा रहा था, जबकि पूर्व में वह नियमित रूप से राशन प्राप्त करती थीं।

बुजुर्ग महिला की व्यथा सुनते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को तलब किया और तत्काल महिला को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम के एक्शन में आते ही विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए और कलेक्टेªट की कलम चलने से पहले ही सरस्वती देवी के पास पहुंचकर उनका राशन कार्ड बहाल कर दिया। उसी दिन उन्हें कोटे का खाद्यान्न भी उपलब्ध करा दिया गया।

इस मौके पर डीएम सविन बंसल ने सख्त संदेश देते हुए कहा,

“बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों और असहाय व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण या तिरस्कार दण्डनीय अपराध है। ऐसे मामलों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जिलाधिकारी प्रतिदिन अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे हैं और व्यक्तिगत रूप से शिकायतों की मॉनिटरिंग कर संबंधित अधिकारियों से समाधान की रिपोर्ट मांग रहे हैं।

इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन आमजन के हक और सम्मान को लेकर पूरी तरह सजग है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती… 5000 रुपये से अधिक की खरीद पर देनी होगी अफसर को सूचना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment