अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Crime News: रास्ते के विवाद में दो भाइयों के बीच कहासुनी, बड़े भाई की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

On: July 14, 2025 7:18 AM
Follow Us:

देहरादून के शिमला बायपास रोड स्थित गोरखपुर इलाके में रविवार को दो सगे भाइयों के बीच रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पटेलनगर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मकान के रास्ते को लेकर था लंबे समय से विवाद

पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के मुताबिक, गोरखपुर की सीमेंट रोड पर पप्पू और उनके छोटे भाई राजू के मकान एक-दूसरे से सटे हुए हैं और दोनों के घरों का रास्ता साझा है। इसी रास्ते को लेकर दोनों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। बारिश के चलते रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे, जिनमें पानी भर गया था। पप्पू ने दो दिन पहले इन गड्ढों में मलबा डलवाया था।

रविवार को फिर भड़का विवाद

रविवार सुबह राजू मलबा डालने के लिए ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन उसी रास्ते पर पप्पू के बेटे ने अपनी बुलेट बाइक खड़ी कर दी। मजदूरों ने बाइक हटवाने की कोशिश की लेकिन जब कोई बाहर नहीं आया तो राजू खुद बाइक हटाने लगे। इसी दौरान बाइक का स्टैंड मिट्टी में धंस गया और बुलेट गिर गई। बाइक गिरते ही पप्पू और उनके परिवार के सदस्य बाहर आ गए और विवाद बढ़ गया।

गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के बाद बिगड़ी तबीयत

विवाद ने जल्द ही तकरार का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान पप्पू अचानक सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत पर सवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पप्पू के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली है और डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि पप्पू को पहले से दिल की बीमारी थी लेकिन जिस तरह से झगड़े के दौरान घटना हुई, उससे उन्हें हत्या की आशंका है। परिजनों ने राजू व अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- Dehradun News: बेटे ने मां की जमीन बेची धोखे से, पैसे पत्नी के खाते में ट्रांसफर; बुजुर्ग महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment