अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून एयरपोर्ट को मिली नई उड़ान, जेवर और नवी मुंबई से जल्द सीधी कनेक्टिविटी

On: July 18, 2025 6:52 AM
Follow Us:

देहरादून एयरपोर्ट जल्द ही देश के दो नए और आधुनिक एयरपोर्ट्स—नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट—से हवाई संपर्क स्थापित करने जा रहा है। यह पहली बार होगा जब राजधानी दिल्ली और मुंबई के वैकल्पिक हवाई अड्डों से दून का सीधा हवाई संपर्क होगा। इन उड़ानों से उत्तराखंड की राजधानी की कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी।

इस विंटर शेड्यूल के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून से बंगलूरू, अहमदाबाद और नवी मुंबई के लिए 180 सीटों वाले विमानों से उड़ानें शुरू करेगी। यह पहली बार है जब एयर इंडिया एक्सप्रेस देहरादून एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों का संचालन करेगी। हालांकि इन उड़ानों को शुरू करने के लिए अभी DGCA की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है, लेकिन मंजूरी मिलते ही स्टाफ तैनाती और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

वहीं, इंडिगो एयरलाइंस भी इस सीजन में नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए पहली बार उड़ान शुरू करने जा रही है। इससे न केवल देहरादून से इन नए एयरपोर्ट्स तक सीधा संपर्क बनेगा, बल्कि दिल्ली और मुंबई के मुख्य हवाई अड्डों पर भी यात्री भार कम होने की संभावना है। अक्टूबर के अंत से लागू होने वाले शीतकालीन शेड्यूल में इन उड़ानों को शामिल किया गया है।

जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें 29 सितंबर से और नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। पहले चरण में दोनों एयरपोर्ट्स से घरेलू उड़ानों की शुरुआत होगी, जिसके बाद धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार भी किया जाएगा। ऐसे में दून एयरपोर्ट देश के आधुनिक हवाई नेटवर्क का हिस्सा बनकर यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं देगा।

यह भी पढ़ें : पांच और आईटीआई में शुरू होगा ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग प्रोग्राम, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment