अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Accident: आशारोड़ी चेकपोस्ट पर ट्राले से भिड़ी कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत; शव निकालने के लिए काटा गया दरवाजा

On: June 22, 2025 6:37 AM
Follow Us:

देहरादून। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 3:15 बजे हुआ, जब सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा एक भारी ट्राला आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास अचानक ब्रेक लगाने लगा। उसी समय पीछे से तेज गति में आ रही हरियाणा नंबर की रिट्ज कार अनियंत्रित होकर ट्राले के नीचे जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से में बैठे दो लोग बुरी तरह फंस गए, जबकि पिछली सीट पर सवार तीन अन्य को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने चार व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया।

फ्रंट सीट पर फंसे दो शवों को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू टीम ने कटर की सहायता से कार के दरवाजे काटकर शवों को बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन मोहन सिंह के अनुसार, सभी मृतक हरियाणा के निवासी प्रतीत हो रहे हैं और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। स्वजनों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

गौरतलब है कि आशारोड़ी चेकपोस्ट पर इससे पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है, जब ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी थी। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment