अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिल्ली से मसूरी जा रहे सैलानियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई जबरदस्त टक्कर

On: June 1, 2025 7:09 AM
Follow Us:

रुड़की के पुहाना के पास सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा, महिलाएं और बच्चे भी घायल, सभी का अस्पताल में चल रहा इलाज

रुड़की: भगवानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुहाना के पास रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे दिल्ली से मसूरी जा रही एक मिनी बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लगभग 15 लोग मिनी बस में सवार होकर मसूरी की ओर घूमने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन पुहाना क्षेत्र के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार यात्री इधर-उधर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दो 108 एम्बुलेंस तुरंत पहुंचीं और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

घायलों में ये लोग शामिल:

  • शिल्पा (30 वर्ष)
  • गिन्नी चौधरी (24 वर्ष)
  • करमचंद (55 वर्ष)
  • वाशु (10 वर्ष)
  • वरशित (13 वर्ष)
    इसके अलावा कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं जिनका उपचार चल रहा है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की पहचान व उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वहीं अस्पताल में सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

Leave a Comment