Demo

गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार की शाम सूटकेस में मिले महिला के शव की पहचान करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। महिला ने पिछले 2 फरवरी को राहुल नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। 3 दिन पहले घरेलू क्लेश के चलते राहुल ने अपने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती के शरीर पर कई जगह जलने के निशान भी मिले थे। इसके अलावा उसके गुप्तांग पर भी चोट मारी गई थी। बीतेसोमवार को इफ्को चौक के पास सूटकेस में महिला का शव मिला था। इसकी सूचना एक ऑटो वाले ने पुलिस को दी थी। इस पर मामला दर्ज करते हुए डीएलएफ फेस फ़ोर थाना पुलिस ने जांच शुरू की।

इसी क्रम में पुलिस ने अलग अलग स्रोत से जानकारी इकट्ठा करते हुए। अगले दिन ही महिला की पहचान मूलरूप से यूपी के सुल्तानपुर के निवासी 20 वर्षीय प्रियंका के रूप में कर ली थी।

शुरुआत में ही पति पर हो गया संदेह
महिला अपने पति के साथ सिरौल गांव में किराये के मकान में रहती थी। इसके बाद पुलिस का शक सबसे पहले मृतका के पति पर ही गया। क्योंकि आरोपी की तरफ से पुलिस को किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी।

पुलिस ने आरोपी राहुल को अगले दिन ही मंगलवार को सिहौल गांव से ही हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछ्ताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने घरेलू क्लेश के चलते पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

आपको बता दें की गुरुग्राम के इफ्को चौक के पास सोमवार को एक लावारिस सूटकेस से महिला का शव बरामद किया गया था। उस समय महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। सोमवार शाम करीब 4:00 बजे इफ्को चौक के पास एक बड़ा सूटकेस पड़ा मिला था। सूटकेस के आसपास लावारिस कुत्ते घूम रहे थे।

कुत्तों के बार बार सूटकेस को सूँघने की घटना को लेकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 18 पुलिस ने किसी विस्फोटक की आशंका से घेराबंदी के बाद आसपास के लोगों को दूर हटा दिया।

यह भी पढ़े – T-20 WC 2022: Rohit Sharma ने कहा अभी हम सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे है, जानिये रोहित ने ऐसा क्यों कहा

मौके पर बम निरोधी दस्ते को भी बुलाया गया। इसी बीच गैस को खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का शव मिला। सूटकेस के अंदर महिला के कुछ कपड़े भी रखे हुए थे।

Share.
Leave A Reply