Doon Prime News
crime

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, अपनी विधवा माँ के साथ किया दुष्कर्म

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत, अपनी विधवा माँ के साथ किया दुष्कर्म

बरेली में कलयुगी बेटे द्वारा विधवा के साथ के दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित मां ने जहां अपने बेटे के ही खिलाफ थाने में report लिखाई है। वहीं जान से मारने का प्रयास करने का भी आराेप लगाया है।

यह भी पढ़े – ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान आकर महिला ने दी जान, सात साल का है बेटा

बरेली में कलयुगी बेटे द्वारा विधवा के साथ के दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है।मामले में पीड़ित मां ने जहां अपने बेटे के ही खिलाफ थाने में report लिखाई है। वहीं बेटे पर खुद को जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।मामले में police ने आरोपित को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

मामला भमौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक विधवा अपने छह बेटों के साथ रहती है।उसके चार बेटे अन्य राज्यों में पानी की टंंकी बनाने का काम करते है।पीड़िता के अनुसार रविवार को उसके पांच बेटे अपने अपने काम पर जाने के लिए निकल गए। जबकि आरोपित घर पर ही बना रहा।देर रात वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी अचानक दरवाजे की कुंडी पर दस्तक देते हुए आरोपित ने भूख लगने की बात कहते हुए खाना मांगा।

आरोप है कि जैसे ही उसने दरवाजे की कुंडी खोली तभी आराेपित ने उसे दबोच लिया।इसके साथ ही उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने रात भर उसे बंधक बनाए रखा। तड़के वह अपनी मां को जान से मारने के लिए गड़ासा ढूंढ रहा था। यह देख मौका पाकर वह कमरे से निकल भागी। जिसके बाद वह उसे चकमा देकर अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर छिप गई।

इसके साथ ही महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने अन्य बेटो को phone पर दी। जानकारी मिलते ही सारे बेटे सोमवार की शाम को घर पहुंचे। जिसके बाद सभी ने मंगलवार सुबह आरोपित को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके साथ ही उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने police को पूरा मामला बताते हुए थाने में तहरीर दी। पीडित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। इसके साथ ही महिला काे मेडिकल कराने के लिए भेजा है। इस घटना से क्षेत्रीय लोग भी सकते में है।

पति की मौत 14 साल पहले हुई थी 

महिला के पति की मौत 14 साल पहले हुई थी। उस वक्त आरोपित की उम्र 11 वर्ष थी।महिला ने पुलिस के सामने बेटे की दरिंदगी सहित अन्य कारनामों को चिट्टा भी खोला।हालांकि मां के साथ घटी इस घटना से बेटे भी सदमे में है।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Related posts

मैंने पत्नी और सास को मार डाला-आरोपित ने पुलिस को फोन कर कहा

doonprimenews

पिता ने अपने 5 साल के बच्चे को petrol डालकर जिंदा जला दिया

doonprimenews

Big Breaking- CIA की टीम ने Fake Certificate सहित अन्य डाक्यूमेंटस व एडमिट कार्ड बनाने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को किया काबू

doonprimenews

Leave a Comment