अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में सुबह की सैर पर निकले सीएम धामी… लोगों से की मुलाकात, चाय संग जनसंवाद, नयना देवी मंदिर निर्माण का निरीक्षण

On: November 27, 2025 8:41 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह नैनीताल की ठंडी फिज़ाओं में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से सहज अंदाज़ में मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। एटीआई से पंत पार्क तक पैदल चलते हुए सीएम धामी ने रास्ते में मिले लोगों से खुलकर बातचीत की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं।
पंत पार्क पहुंचकर मुख्यमंत्री ने नयना देवी मंदिर में बन रहे नए प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए। मानसखंड मिशन के तहत मंदिर परिसर को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए स्वीकृत 11 करोड़ रुपये से चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। सीएम धामी ने कहा कि मंदिर क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने डीएसए ग्राउंड के उन्नयन, बलिया नाला और ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों सहित अन्य विकास परियोजनाओं की स्थिति के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने फड़ पर चाय भी बनाई और चाय की चुस्कियों के साथ जनता से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान सीएम धामी के साथ सीएससी चन्द्र शेखर रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, एसडीएम नवाज़िश खलिख, लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना, ईओ रोहिताश शर्मा, तहसीलदार अक्षय भट्ट समेत कई जिला और मंडल स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment