अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

CM Dhami: सुबह की सैर पर जनता से मिले, खुद चाय बनाकर सबको पिलाई और की बातचीत

On: August 21, 2025 7:00 AM
Follow Us:

भराड़ीसैंण की मनमोहक वादियों में गुरुवार की सुबह कुछ खास रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान स्थानीय प्रतिष्ठान पर खुद चाय बनाते व चुस्कियों का आनंद लेते नजर आए। चाय की प्याली संग उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से बातचीत की और उनकी कुशलक्षेम जानी।

सीएम धामी ने न सिर्फ जनता से मुलाकात की, बल्कि सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों पर स्थानीय लोगों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुककर जनता से सीधे जुड़ने का अवसर उनके लिए विशेष अनुभव है।

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि अपार संभावनाओं से भरा पर्यटन स्थल भी है। यहां की शुद्ध पर्वतीय हवा, शांत वातावरण और प्राकृतिक वादियां अद्भुत ऊर्जा और सुकून का एहसास कराती हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में पहली बार गैरसैंण में टेंट में विधानसभा सत्र आयोजित हुआ था। बाद में भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन का शिलान्यास पशुपालन विभाग की 47 एकड़ भूमि पर किया गया। आज यह जगह देश की सबसे ऊंचाई पर स्थित विधानसभा (5410 फीट) होने का गौरव रखती है।

सीएम धामी का यह सहज अंदाज न केवल स्थानीय लोगों को अपनेपन का एहसास कराता है, बल्कि गैरसैंण को प्रदेश की राजनीति और पर्यटन में नई पहचान दिलाने का संदेश भी देता है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: बर्ड फ्लू की आहट से बढ़ी चिंता, अंडा-चिकन कारोबार पर असर, लोगों ने घटाई खरीदारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

Leave a Comment