अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

औली में क्रिसमस–न्यू ईयर की धूम: गेस्ट हाउस फुल, होटलों में 60% से ज्यादा बुकिंग, रोज़ बढ़ रहा पर्यटन का ग्राफ

On: December 22, 2025 7:18 AM
Follow Us:

क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में रौनक बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद के बीच यहां होटलों और गेस्ट हाउसों की बुकिंग तेज़ी से हो रही है। औली के होटल कारोबारियों के मुताबिक हर दिन बुकिंग का ग्राफ ऊपर जा रहा है और यदि बर्फबारी हुई तो सभी होटल कुछ ही समय में पूरी तरह भर सकते हैं।

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के औली स्थित सभी गेस्ट हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं। 23 दिसंबर से 3 जनवरी तक स्की रिजॉर्ट, नंदा देवी और क्लाउड इन गेस्ट हाउस में पूरी बुकिंग हो चुकी है। इन तीनों गेस्ट हाउसों में करीब 300 पर्यटकों के ठहरने की क्षमता है। इसके अलावा ज्योतिर्मठ स्थित जीएमवीएन गेस्ट हाउसों में भी पर्यटकों ने अग्रिम बुकिंग करानी शुरू कर दी है।

वहीं, औली के निजी होटलों में भी जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। यहां करीब 60 प्रतिशत से अधिक कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। औली क्षेत्र में जीएमवीएन और निजी होटलों को मिलाकर एक हजार से अधिक पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है। इसके अलावा हट और टेंट की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। औली से नीचे सुनील और टीवी टावर क्षेत्र के पास भी बड़ी संख्या में होटल हैं, जिससे पर्यटकों के लिए ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था बनी हुई है।

औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह ने बताया कि “क्रिसमस और नए साल को लेकर होटलों में 60 प्रतिशत से अधिक बुकिंग हो चुकी है और यह आंकड़ा रोज़ बढ़ रहा है। अगर बर्फबारी हो जाती है तो सभी होटल एक झटके में फुल हो जाएंगे। नए साल के स्वागत के लिए होटलों में खास तैयारियां की गई हैं।”

जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि “औली के तीनों गेस्ट हाउस पूरी तरह फुल हो चुके हैं। ओवरबुकिंग की स्थिति में पर्यटकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 31 दिसंबर को औली में बोन फायर और म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पारंपरिक पहाड़ी भोजन परोसा जाएगा, जिसमें कोदे की रोटी, चैंसा, काफली, झंगोरे की खीर और चटनी शामिल होंगी।”

इधर, औली में पर्यटकों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, फिर भी वीकेंड के चलते रविवार को सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। बर्फ न होने से कुछ पर्यटक मायूस जरूर नजर आए, लेकिन उन्होंने औली की प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद लिया। कई पर्यटक गोरसों तक भी पहुंचे, हालांकि वहां भी बर्फ नहीं है।

पर्यटक औली में घुड़सवारी और चेयर लिफ्ट का आनंद ले रहे हैं। बेंगलुरु से आई अनुष्का और हरियाणा के सौरभ ने बताया कि वे पहली बार औली आए हैं और यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद मनमोहक है। उनका कहना है कि अगर बर्फ होती तो अनुभव और भी शानदार होता। बदलते मौसम को देखते हुए पर्यटक बर्फबारी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment