अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने देहरादून में ली आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, समन्वय पर दिया विशेष बल

On: May 26, 2025 4:23 PM
Follow Us:

देहरादून। सचिवालय सभागार में सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न रेखीय विभागों, संबंधित एजेंसियों और जनपदों द्वारा आपदा न्यूनीकरण के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य सचिव ने सचिव आपदा प्रबंधन को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित फंड समय से और पर्याप्त मात्रा में जारी किए जाएं, ताकि प्रस्तावित कार्यों को सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने जनपदों से किए जाने वाले कार्यों की व्यवहारिकता और आवश्यकता की भी जानकारी ली।

बैठक में उन्होंने सभी जनपदों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि तकनीकी समिति का सहयोग लिया जाए और जहां भौगोलिक अध्ययन (ज्योग्राफिक स्टडी) की आवश्यकता हो, वहां विशेषज्ञ संस्थानों से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए।

मुख्य सचिव ने मितव्ययिता का पालन करते हुए आपदा प्रबंधन के कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबंधित पक्षों के बीच आपसी समन्वय मजबूत किया जाए, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके।

बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव विनीत कुमार, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढें- लच्छीवाला रेंज में वन विभाग ने घर से 20 किलो प्रतिबंधित मांस और सांभर के दो सिर बरामद, एक गिरफ्तार, दो फरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment