मुख्यमंत्री ने किया कुशीनगर के लिए कलश यात्रा का शुभारंभ, 151 पवित्र नदियों का जल पहुंचेगा भगवान सूर्य के जलाभिषेक में

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु निकलने वाली कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष कलश यात्रा के माध्यम से देशभर की 151 पवित्र नदियों से एकत्रित जल भगवान सूर्य के अभिषेक के लिए कुशीनगर ले जाया जा रहा है।

देवभूमि उत्तराखंड की पावन नदियों से भी जल एकत्रित कर इस यात्रा में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड से निकलने वाली इस कलश यात्रा को श्रद्धापूर्वक विदा किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य भारत की विभिन्न नदियों के पवित्र जल को एकत्रित कर भगवान सूर्य के प्रति श्रद्धा अर्पित करना है, जो धार्मिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश भी देता है।

यह भी पढें- Dehradun News: दुर्गम रास्तों पर पहुंचकर डीएम ने जानी बटोली गांव की स्थिति, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Leave a Comment