अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने मानवता की सेवा में पेश की मिसाल, मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.5 करोड़ रुपये का योगदान

On: July 11, 2025 6:47 AM
Follow Us:

देहरादून। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 2.50 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रस्ट ने जिले की मुख्य विकास अधिकारी अनामिका के माध्यम से यह सहायता राशि सौंपी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रस्ट के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कैंची धाम ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में लगातार सहयोग कर रहा है, जो मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का यह प्रयास समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैंची धाम में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कैंची धाम बाइपास के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे भवाली और कैंची धाम के बीच लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यात्रियों को सुगम यात्रा का अनुभव होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई अन्य योजनाएं भी चलाई जा रही हैं ताकि कैंची धाम आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश बिंद्रा ने बताया कि ट्रस्ट सामाजिक कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक ट्रस्ट हर साल 3000 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 5000 बच्चों तक किया जाएगा।

बिंद्रा ने 15 जून को कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में समाज की सेवा करता रहेगा।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री ने किया कुशीनगर के लिए कलश यात्रा का शुभारंभ, 151 पवित्र नदियों का जल पहुंचेगा भगवान सूर्य के जलाभिषेक में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

Leave a Comment