अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री ने किया ‘सीएम सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की सराहना की

On: August 5, 2025 7:04 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में “सीएम सशक्त बहना उत्सव योजना” के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह आयोजन प्रदेश के 95 विकासखंडों में एक साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर लगाए गए पारंपरिक और स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की।

इस अवसर पर समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बन रही हैं, बल्कि वे गांवों की आर्थ‍िक व्यवस्था को सशक्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मातृशक्ति ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता से यह साबित कर दिखाया है कि यदि उन्हें उचित संसाधन, अवसर और समर्थन मिले, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राज्य के विकास में भी सक्रिय योगदान दे सकती हैं।

सीएम धामी ने जानकारी दी कि प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिसाल पेश कर रही हैं। सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और विपणन के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम तैयार किया गया है। इसके तहत राज्य में 49 ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जो महिलाओं के उद्यम को नया आयाम दे रहे हैं।

इस कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें और अधिक सशक्त बनाने का भरोसा भी दिलाया।

यह भी पढें- देहरादून के कॉलेजों और हाई प्रोफाइल पार्टियों में पहुंचाता था कोकीन, विदेशी तस्कर को एक साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

Leave a Comment