अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी, सांसद खेल महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

On: December 22, 2025 6:14 AM
Follow Us:

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम हेमवती नंदन बहुगुणा (एचएनबी) खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ से जुड़ा है। इसके बाद वे ताड़ीखेत ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रानीखेत में करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। रविवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी एचएनबी स्टेडियम पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


22 दिसंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

सुबह 10:24 बजे – आर्मी हेलीपैड आगमन
सुबह 10:45 बजे – एचएनबी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
दोपहर 12:25 बजे – नवोदय विद्यालय मैदान, ताड़ीखेत हेलीपैड आगमन
दोपहर 12:45 बजे – ताड़ीखेत में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम
अपराह्न 3:10 बजे – शिशु विद्या मंदिर, रानीखेत में स्कूली बच्चों से संवाद
अपराह्न 4:00 बजे – विभिन्न संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट
रात्रि विश्राम – रानीखेत


23 दिसंबर का कार्यक्रम

सुबह 10:00 बजे – रानीखेत में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों से संवाद
पूर्वाह्न 11:50 बजे – शैतान सिंह ग्राउंड हेलीपैड से प्रस्थान


दो दिन तक होंगी विविध खेल प्रतियोगिताएं

अल्मोड़ा। सांसद खेल महोत्सव – युवा शक्ति का उत्सव के अंतर्गत सोमवार से जिले में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताएं एचएनबी स्टेडियम के अलावा जूलाजी और जीजीआईसी में भी आयोजित होंगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि खेल गतिविधियों के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


इन खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

खो-खो, कबड्डी, योगासन, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और फुटबॉल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment