अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने मां संग किया मतदान, गांवों के विकास के लिए अधिक से अधिक वोटिंग की अपील

On: July 24, 2025 7:32 AM
Follow Us:

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता श्रीमती बिशना देवी के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभाई। गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी सराफ पब्लिक स्कूल स्थित स्थायी हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से वे कार द्वारा नगर तराई गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 244 पर पहुंचे। उन्होंने कक्ष संख्या तीन में मतदान कर लोकतांत्रिक दायित्व निभाया।

मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, जिससे गांवों का समुचित विकास संभव हो सके। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव को मजबूत करते हैं और इन चुनावों से देश की अंतिम इकाइयों तक विकास की रोशनी पहुंचती है।

सीएम धामी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और पंचायतों की भागीदारी से यह विकास और गति पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर जब सशक्त प्रतिनिधि चुने जाएंगे, तो केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा।

मतदान केंद्रों पर उमस भरी गर्मी के बावजूद लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लंबी कतारें इस बात का प्रमाण थीं कि जनता अपने अधिकारों को लेकर जागरूक है और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध भी। मतदान के बाद मुख्यमंत्री धामी अपने आवास के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढें- उत्तराखंड: उत्तरकाशी के नुराणु गांव में बादल फटने की घटना, कई मकानों को हुआ नुकसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment