अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Chamoli Cloudburst: देवाल क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही, सीमेंट स्टोर और फसलें बर्बाद

On: June 26, 2025 7:59 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में गुरुवार रात बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। खेता मानमती गांव के भौरियाबगड़ तोक के ऊपरी हिस्से में बादल फटने के कारण गदेरे (छोटे नाले) में अचानक तेज बहाव आ गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

इस आपदा में भौरियाबगड़ तोक स्थित खेता-तोरती मोटर मार्ग के किनारे बना हरि राम नामक व्यक्ति का सीमेंट स्टोर पूरी तरह तबाह हो गया। जानकारी के अनुसार, स्टोर में रखे करीब 250 बोरे सीमेंट, 30 कुंतल सरिया और अन्य निर्माण सामग्री बह गई या नष्ट हो गई। साथ ही, स्टोर के समीप स्थित हरि राम के मछली पालन तालाबों को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

तेज बहाव की चपेट में आने से खेता-तोरती संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही ठप पड़ गई है। वहीं, ग्रामीणों द्वारा खेतों और उनमें खड़ी फसलों को हुए नुकसान की भी जानकारी सामने आ रही है। प्रारंभिक आकलन में किसानों की फसलों को भी गंभीर क्षति हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राजस्व निरीक्षक हरीश पोखरियाल ने बताया कि नलधुरा क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया है। टीम द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले हिमाचल के कुल्लू क्षेत्र में भी बादल फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, और अब उत्तराखंड में भी पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और नालों व गदेरों के पास न जाने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment