अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली जिले में बादल फटने की घटना, SDRF राहत कार्य के लिए रवाना

On: July 8, 2025 6:06 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित नंदप्रयाग घाट के आगे मुख गांव में सोमवार को बादल फटने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी बारिश और संभावित भूस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और एहतियातन राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन (नई दिल्ली) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके आधार पर राज्य आपातकालीन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी समेत कई जिलों में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बारिश के कारण राज्य में जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। विभिन्न स्थानों पर मलबा आने से कुल 74 सड़कें अवरुद्ध हो चुकी हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी औजरी के पास बंद पड़ा है। रुद्रप्रयाग में पांच, उत्तरकाशी में एक राष्ट्रीय और आठ ग्रामीण सड़कें, नैनीताल में एक, चमोली में एक राज्य मार्ग व 20 सड़कें, पिथौरागढ़ में नौ, बागेश्वर में आठ, अल्मोड़ा में तीन, चंपावत में एक, पौड़ी में छह, देहरादून में चार और टिहरी जिले में आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और अधिक बारिश वाले इलाकों में सतर्कता बरतें। मलबा हटाने और सड़कों को जल्द खोलने के लिए मशीनें और बचाव दल सक्रिय कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : रुड़की के पॉश इलाके में रईसजादे की दबंगई: ऑफिस जाते वक्त दुकानदार से भिड़ा, गुस्से में की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment