अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Bulldozer Action in Haridwar: चारधाम यात्रा और बैसाखी स्नान से पहले चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, पुलिस ने हटाया अवैध कब्जा

On: April 5, 2025 10:55 AM
Follow Us:

हरिद्वार। चारधाम यात्रा और आगामी बैसाखी स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य तीर्थ यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्था और साफ-सुथरा वातावरण प्रदान करना है।

अभियान की शुरुआत शहर कोतवाली क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला इलाके से की गई, जहां अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस कार्रवाई के तहत सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने विष्णुघाट, चमगादड़ टापू, रोड़ीबेलवाला समेत कई अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी, भविष्य में होगी सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्यवस्थित यातायात के लिए निर्देश जारी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को हटवाएं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

व्यापारियों और वाहन स्वामियों से सहयोग की अपील
हरिद्वार पुलिस ने नगर क्षेत्र के सभी व्यापारियों और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और अपने निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर प्रशासन सतर्क
चारधाम यात्रा के साथ-साथ वर्ष 2027 में होने वाले अर्द्धकुंभ के लिए भी तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में यातायात निदेशक आईजी एनएस नपलच्याल ने हरिद्वार का दौरा कर नए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ कहा कि यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी डोबाल ने अर्द्धकुंभ की तैयारियों को लेकर रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है, जिससे आने वाले समय में तीर्थनगरी हरिद्वार में यात्रा और स्नान पर्वों के दौरान व्यवस्थाएं और भी सुदृढ़ हो सकें।

यह भी पढें-“दिल्ली-UP से नैनीताल आने वाले पर्यटकों पर महंगाई की मार, टोल टैक्स और पार्किंग शुल्क में भारी बढ़ोतरी”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment