अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Breaking News:पहलगाम आतंकी हमले पर पुतिन ने जताई कड़ी निंदा, कहा – भारत को मिलेगा रूस का पूरा समर्थन

On: May 5, 2025 10:08 AM
Follow Us:

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकी हमले की तीव्र निंदा की और पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पुतिन ने इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के परिजनों के प्रति दुख प्रकट किया और कहा कि रूस आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में उसके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि इस क्रूर हमले को अंजाम देने वालों और इसके पीछे साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक आधिकारिक ट्वीट के जरिए दी।

टेलीफोन पर हुई इस बातचीत में दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के ‘विजय दिवस’ की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही उन्होंने पुतिन को इस साल के अंत में भारत में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

क्या हुआ था पहलगाम में?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों से भरी एक बस को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस बर्बर हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक शामिल था। भारत ने इस हमले की साजिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया है। इसके बाद से देशभर में भारी आक्रोश है और लोग पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढें- भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की पत्नी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झामुमो की प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रत्याशियों की सूची का प्रदर्शन।

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीदें खत्म, झामुमो ने जारी की 21 प्रत्याशियों की पहली सूची

भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का ग्राफ और ज्वेलरी शॉप।

Silver Price Crash: क्या आपने देखी है ऐसी ऐतिहासिक गिरावट? चांदी ₹11,000 टूटी, अब ₹2 लाख के करीब पहुँचने के आसार

सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री

धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: सुबोध उनियाल बने उत्तराखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत से छिनी जिम्मेदारी

Leave a Comment