अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी में जमानत के बावजूद जेल से बाहर नहीं आ सकीं ब्लॉगर ज्योति अधिकारी, खटीमा के बी-वारंट ने अटकाई रिहाई

On: January 14, 2026 8:27 AM
Follow Us:

हल्द्वानी के मुखानी थाने में दर्ज मामलों में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को जमानत मिल गई है, लेकिन इसके बावजूद उनकी जेल से रिहाई नहीं हो सकी। खटीमा थाने से जारी बी-वारंट के चलते उन्हें अभी जेल में ही रहना पड़ा। अब बुधवार को उन्हें दूसरी अदालत में पेश किया जाएगा।

मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट विशाल ठाकुर की अदालत में मुखानी थाने में दर्ज मामलों की सुनवाई हुई, जहां जमानत मंजूर कर ली गई। जमानत मिलने की खबर के बाद स्वजन और परिचितों को उम्मीद थी कि शाम तक हीरानगर स्थित उपकारागार से ज्योति की रिहाई हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

दरअसल, ज्योति अधिकारी के खिलाफ ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों में भी अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हैं। खटीमा में दर्ज मामले को लेकर पुलिस ने जेल प्रशासन के पास बी-वारंट प्रस्तुत कर दिया, जिसके चलते उनकी रिहाई पर रोक लग गई।

गौरतलब है कि ज्योति अधिकारी के खिलाफ पहला मामला हल्द्वानी के मुखानी थाने में दर्ज हुआ था। जूही चुफाल नामक युवती ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में ज्योति अधिकारी देवी-देवताओं और पहाड़ की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। साथ ही वह सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए दिखाई दे रही थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इसके बाद आठ जनवरी को पुलिस ने ज्योति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में मुखानी थाने में ही वादी को धमकाने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर खटीमा, रुद्रपुर और अल्मोड़ा में भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र बिष्ट, गौरव कपूर समेत अन्य वकीलों ने जमानत के पक्ष में लंबी दलीलें दीं। उन्होंने तर्क दिया कि ज्योति का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना या समाज को भड़काना नहीं था। तहरीर में वीडियो की तारीख और स्थान का उल्लेख भी नहीं किया गया है। दराती हाथ में लेने का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि ज्योति समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए वीडियो बनाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी तैयार हैं।

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि खटीमा में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में बी-वारंट दाखिल होने के कारण ज्योति अधिकारी की रिहाई संभव नहीं हो सकी। अब उन्हें बुधवार को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment