अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बीजेपी अध्यक्ष बदलने की तैयारी तेज, हर्ष मल्होत्रा को चुनाव की मिली जिम्मेदारी

On: June 27, 2025 11:18 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया अब तेज़ हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। इसी क्रम में शुक्रवार, 27 जून को भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है।

यह नियुक्ति भाजपा संगठन चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा जारी एक पत्र के माध्यम से की गई। पत्र में तीन राज्यों—उत्तराखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल—के लिए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव हेतु प्रभारी नेताओं के नामों की घोषणा की गई है।

उत्तराखंड में हर्ष मल्होत्रा को ज़िम्मेदारी दी गई है, वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू को और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को सौंपी गई है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। अब पार्टी संगठन एक नए चेहरे को कमान सौंपने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता इस पद की दौड़ में शामिल हैं। इनमें आदित्य कोठारी, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विनोद चमोली, भगवती प्रसाद और आशा नौटियाल जैसे नाम चर्चा में हैं।

भाजपा की इस प्रक्रिया को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी प्रदेश की कमान किस नेता के हाथों में सौंपती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment