अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम: लखपति दीदी योजना से 1.68 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती, चारधाम मार्गों पर खुलेंगे 200 नए रेस्टोरेंट

On: April 8, 2025 7:37 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य की 1.68 लाख महिलाएं “लखपति दीदी योजना” के तहत सालाना एक लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस संख्या को बढ़ाकर दो लाख किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शिविर कार्यालय, हाथीबड़कला में ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएं। उन्होंने बताया कि महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं और इन्हें और अधिक अवसर देने की आवश्यकता है।

इसी क्रम में चारधाम यात्रा मार्गों पर स्थानीय महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से ग्राम्य विकास विभाग लगभग 15 लाख रुपये की लागत से 200 नए रेस्टोरेंट शुरू करने की योजना बना रहा है। इन रेस्टोरेंट्स का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से किया जाएगा, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि यात्रा मार्गों पर स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए और अधिक आउटलेट खोले जाएं। इसके साथ ही परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत शेष 96 आउटलेट जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलावार लखपति दीदी की संख्या इस प्रकार है:

जिलालखपति दीदी की संख्या
ऊधम सिंह नगर27,435
हरिद्वार23,588
अल्मोड़ा14,143
पौड़ी12,771
टिहरी12,663
देहरादून12,518
नैनीताल12,910
चमोली10,315
उत्तरकाशी9,887
पिथौरागढ़9,208
रुद्रप्रयाग6,072
बागेश्वर6,042
चंपावत5,835

सरकार का मानना है कि यदि इसी तरह से महिला समूहों को प्रोत्साहित किया गया तो राज्य में महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम होगी।

यह भी पढें- देहरादून डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई: भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी चेतावनी, पीड़ितों को दिलाया जाएगा न्याय, अफसरों को दिए सख्त निर्देश”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment