अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा: स्वास्थ्य अधिकारी की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल

On: August 2, 2025 5:52 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलणी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। स्कॉर्पियो कार विपरीत दिशा से आ रही बाइक को काफी दूर तक घसीटती चली गई, जिससे कार में आग भी लग गई। कार में सवार लोग किसी तरह बाहर निकले, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

हैरान करने वाली बात यह है कि कार स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी चला रहे थे, जो उस समय अपने परिवार के साथ यात्रा पर थे। बताया गया है कि अधिकारी नशे की हालत में थे। कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थीं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लाकर मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में शराब के सेवन की पुष्टि के बाद पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ धारा 125 और 281 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं दूसरा घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घायलों की पहचान:

गौरव कुमार (पुत्र गोविंद बल्लभ), उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कलना, रुद्रप्रयाग – गंभीर घायल

संयम चौधरी (पुत्र रमेश चौधरी), उम्र 25 वर्ष, निवासी लदोली, रुद्रप्रयाग

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें- आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा उजागर, देहरादून में दो अस्पतालों पर गिरी गाज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment