अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में जातीय जनगणना से सामाजिक और राजनीतिक संतुलन में बड़ा बदलाव संभव”

On: May 1, 2025 9:20 AM
Follow Us:

पृथक उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को नगर निकाय चुनावों में आरक्षण का लाभ प्राप्त हुआ है। प्रदेश सरकार ने इस उद्देश्य के लिए एक एकल सदस्यीय आयोग का गठन किया था, जिसने व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि ओबीसी वर्ग को उनका वाजिब प्रतिनिधित्व मिल सके। अब यही आरक्षण नीति आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी लागू होने जा रही है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

उत्तराखंड की कुल जनसंख्या लगभग 1.25 करोड़ है और प्रदेश में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से वर्तमान में 12 सीट अनुसूचित जाति (SC) और दो सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अब तक विधानसभा चुनावों में एक भी सीट आरक्षित नहीं रही है।

देशभर में जातीय जनगणना कराए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय ने उत्तराखंड जैसे सामाजिक रूप से विविध राज्य में राजनीतिक समीकरणों को नए सिरे से गढ़ने का मार्ग खोल दिया है। नई जनगणना से ओबीसी वर्ग की सटीक जनसंख्या सामने आएगी, जिससे उनके राजनीतिक अधिकारों की स्पष्टता और मांग दोनों को बल मिलेगा।

राज्य के प्रमुख जिलों की बात करें तो हरिद्वार में ओबीसी की भागीदारी करीब 56 प्रतिशत, ऊधम सिंह नगर में 45 प्रतिशत और देहरादून में लगभग 34 प्रतिशत के आसपास मानी जाती है। उत्तरकाशी, जो एक पर्वतीय जिला है, वहां भी ओबीसी वर्ग की जनसंख्या अन्य सभी जिलों से अधिक आंकी जाती है। इसके विपरीत नैनीताल में यह आंकड़ा लगभग छह प्रतिशत और शेष पर्वतीय जिलों में पांच प्रतिशत से भी कम है।

हरिद्वार जिले में सर्वाधिक 11 विधानसभा सीटें हैं, जबकि ऊधम सिंह नगर में 9 और देहरादून में 10 विधानसभा सीटें हैं। इन जिलों में ओबीसी मतदाताओं की निर्णायक भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। जातीय जनगणना के बाद जब ओबीसी की सही संख्या और उनकी भागीदारी आंकड़ों के रूप में सामने आएगी, तब राजनीतिक दलों को अपनी रणनीतियों में आमूलचूल बदलाव करने पड़ेंगे।

अब जबकि पंचायत और निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू हो चुका है, तो आने वाले समय में विधानसभा चुनावों में भी ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिलना लगभग तय माना जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश में सामाजिक न्याय की अवधारणा मजबूत होगी, बल्कि ओबीसी वर्ग की राजनीतिक हैसियत में भी अप्रत्याशित वृद्धि होगी।

यह भी पढें- देहरादून में आसन नदी को प्रदूषित करने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सक्रिय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment