अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर दून की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 19 से 21 जून तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

On: June 19, 2025 6:29 AM
Follow Us:

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दौरे पर रहेंगी। उनके इस आधिकारिक दौरे के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा और सुगम यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान में व्यापक बदलाव किए हैं। इन तीन दिनों तक हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जाने वाले मार्गों पर विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्देशित ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें। नीचे तीनों दिनों की विस्तृत ट्रैफिक योजना दी गई है:

19 जून: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक रूट डायवर्जन

ऋषिकेश/भानियावाला से देहरादून आने वाले वाहन
रानीपोखरी – भोगपुर – थानों होते हुए 6 नंबर पुलिया – सहस्रधारा क्रॉसिंग से होते हुए सर्वे चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे।

ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन
रानीपोखरी – भोगपुर – थानों – 6 नंबर पुलिया – सहस्रधारा क्रॉसिंग – आईटी पार्क – साईं मंदिर से मसूरी जाएंगे।

हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहन
भानियावाला फ्लाईओवर की सर्विस लेन – डोईवाला चौक – दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से शहर में प्रवेश करेंगे।

हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहन
उपरोक्त मार्गों से होते हुए कारगी चौक – आईएसबीटी – शिमला बाईपास – जीएमएस रोड – कैंट – अनारवाला होकर मसूरी जाएंगे।

आशारोड़ी/प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहन
आईएसबीटी – शिमला बाईपास – जीएमएस रोड – बल्लूपुर – कैंट – अनारवाला – मसूरी।

देहरादून से ऋषिकेश/हरिद्वार जाने वाले वाहन
कारगी चौक – दूधली मार्ग – डोईवाला चौक – भानियावाला – लालतप्पड़ – नेपाली फार्म तिराहा से आगे बढ़ेंगे।

मसूरी से ऋषिकेश/हरिद्वार जाने वाले वाहन
कुठालगेट – ओल्ड मसूरी रोड – साईं मंदिर – काठ बंगला – किरशाली चौक – आईटी पार्क – सहस्रधारा क्रॉसिंग – 6 नंबर पुलिया – थानों रोड से रवाना होंगे।

20 जून: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन
सर्वे चौक – सहस्रधारा क्रॉसिंग – आईटी पार्क – साईं मंदिर होते हुए मसूरी।

घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहन
ग्रेट वैल्यू – कैनाल रोड – काठ बंगला पुल – साईं मंदिर – मसूरी।

दिलाराम चौक व हाथीबड़कला से मसूरी जाने वाले वाहन
ग्रेट वैल्यू – कैनाल रोड – काठ बंगला पुल – साईं मंदिर – मसूरी।

मसूरी से देहरादून आने वाले वाहन
कुठालगेट – ओल्ड मसूरी रोड – साईं मंदिर – काठ बंगला – किरशाली चौक – आईटी पार्क – सहस्रधारा क्रॉसिंग।

डायवर्जन प्वाइंट:
दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू तिराहा, साईं मंदिर तिराहा, कुठालगेट तिराहा।

21 जून: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक में बदलाव

ऋषिकेश/भानियावाला से देहरादून आने वाले वाहन
रानीपोखरी – भोगपुर – थानों – 6 नंबर पुलिया – सहस्रधारा क्रॉसिंग – सर्वे चौक।

ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन
वही रूट – आईटी पार्क – साईं मंदिर – मसूरी।

हरिद्वार से देहरादून/मसूरी आने वाले वाहन
भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन – डोईवाला – दूधली – कारगी चौक – शिमला बाईपास – जीएमएस रोड – कैंट – अनारवाला।

देहरादून से ऋषिकेश/हरिद्वार जाने वाले वाहन
कारगी चौक – दूधली – डोईवाला – भानियावाला – लालतप्पड़ – नेपाली फार्म तिराहा।

मसूरी से ऋषिकेश/हरिद्वार जाने वाले वाहन
कुठालगेट – ओल्ड मसूरी रोड – साईं मंदिर – काठ बंगला – किरशाली चौक – आईटी पार्क – सहस्रधारा क्रॉसिंग – 6 नंबर पुलिया – थानों।

डायवर्जन प्वाइंट:
भोगपुर तिराहा, भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला थाना (100 मीटर आगे), दूधली रोड, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्रधारा क्रॉसिंग, साईं मंदिर।

पुलिस का आग्रह

पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। निर्धारित मार्गों का पालन करें और समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment