Badrinath Highway Blocked: गोपेश्वर के पास भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, सड़क पर भारी मलबा और पत्थर गिरे

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे एक बार फिर बंद हो गया है। पीपलकोटी के पास भनेरपानी में पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने के कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया है। दोनों ओर करीब 500 यात्री फंसे हुए हैं। बारिश के बीच एनएचआईडीसीएल की टीम जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम कर रही है।

इधर, उत्तरकाशी जिले में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने धराली में मलबा हटाकर यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया है। हालांकि, हर्षिल के पास बनी झील में डूबे हाईवे को दुरुस्त करना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

यह भी पढें- धराली आपदा राहत: BRO ने खोला रास्ता, लेकिन मौसम बिगड़ने से हवाई रेस्क्यू ठप

Leave a Comment