अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बदरीनाथ-स्वर्गारोहिणी ट्रैक पर छह साल से लापता युवक का मिला कंकाल , आधार कार्ड से हुई पहचान

On: May 14, 2025 8:49 AM
Follow Us:

गोपेश्वर/सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के एक युवक आशुतोष कुमार का छह वर्षों बाद सुराग मिला है। बदरीनाथ-स्वर्गारोहिणी ट्रैक पर लक्ष्मी वन क्षेत्र में मंगलवार को एक कंकाल बरामद हुआ, जिसकी पहचान आधार कार्ड के माध्यम से आशुतोष कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम कुम्हारिया, हजरतपुर, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, आइटीबीपी के जवान लक्ष्मी वन इलाके में नियमित गश्त पर थे, तभी उन्हें पत्थरों के नीचे मानव कंकाल दिखाई दिया। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जब जांच की तो पाया कि कंकाल के पास एक बैग भी मौजूद था, जिसमें कपड़े, जैकेट, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, लगभग 2700 रुपये नकद और एक आधार कार्ड मिला।

आधार कार्ड में दर्ज विवरण से युवक की पहचान की गई और जब उस पते से जानकारी जुटाई गई तो यह सामने आया कि युवक वर्ष 2019 से लापता था। परिजनों ने उसी साल बदरीनाथ धाम में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

कंकाल की स्थिति यह दर्शा रही थी कि सिर की खोपड़ी और अन्य हड्डियां अलग-अलग स्थानों पर बिखरी थीं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कई वर्ष पहले हुई थी।

फिलहाल पुलिस ने सभी वस्तुओं को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैकिंग या तीर्थ यात्रा के दौरान किस हद तक सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़े- बदरीनाथ धाम में बंगाल का युवक का शव चीड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment