अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बदरीनाथ धाम में बंगाल का युवक का शव चीड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला

On: May 14, 2025 8:40 AM
Follow Us:

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पश्चिम बंगाल के एक युवक का शव बदरीनाथ धाम के समीप कंचनगंगा क्षेत्र में चीड़ के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रीतम मजूमदार पुत्र परावीर मजूमदार, निवासी दुर्गापुर स्टील टाउन, जिला पश्चिमी वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रीतम दिल्ली में किसी इंटरव्यू के सिलसिले में गया था, लेकिन उसका शव अचानक बदरीनाथ जैसे पवित्र स्थल पर मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। शव हाईवे से लगभग 30 मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ से चादर के सहारे लटका हुआ पाया गया। मौके पर एक बैग और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। युवक की पहचान आधार कार्ड और वोटर आईडी के माध्यम से की गई।

चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के परिजनों से संपर्क किया गया है और उनके अनुसार प्रीतम मानसिक रूप से अस्वस्थ था। परिजन अब चमोली पहुंच रहे हैं, जिससे पुलिस को आगे की जांच में मदद मिलने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। आत्महत्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, इसलिए मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

यह घटना न सिर्फ दुखद है, बल्कि कई अनुत्तरित सवाल भी छोड़ जाती है कि आखिर एक मानसिक रूप से परेशान युवक कैसे बदरीनाथ जैसे दूरस्थ स्थान तक पहुंचा और उसकी मौत के पीछे असली वजह क्या है?

यह भी पढें- “उत्तराखंड देशभर में चमका , छोटे राज्यों की वित्तीय रैंकिंग में गोवा के बाद दूसरा स्थान हासिल”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment