अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पहली बोर्ड बैठक में 127 करोड़ रुपये का बजट पारित, अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

On: July 9, 2025 11:43 AM
Follow Us:

देहरादून: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के गठन के बाद मंगलवार को समिति की पहली बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 127 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई।

बैठक की शुरुआत भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ की आरती के साथ हुई। इसके बाद वित्त अधिकारी मनीष कुमार उप्रेती ने समिति के समक्ष प्रस्तावित बजट का विवरण प्रस्तुत किया। चर्चा के बाद समिति ने बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

बैठक में बदरीनाथ धाम के लिए 64 करोड़ 22 लाख 27 हजार 70 रुपये और केदारनाथ धाम के लिए 62 करोड़ 87 लाख 70 हजार रुपये के बजट का प्रावधान रखा गया है। बजट के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए अनुमानित व्यय लगभग 40 करोड़ रुपये और बदरीनाथ धाम के लिए करीब 56 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

अब तक 24 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

चारधाम यात्रा के तहत बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 8 जुलाई 2025 तक कुल 24 लाख 78 हजार 963 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। इनमें से बदरीनाथ धाम में 11 लाख 37 हजार 628 और केदारनाथ धाम में 13 लाख 41 हजार 335 यात्रियों ने दर्शन किए।

पंजीकरण के आंकड़ों की बात करें तो बदरीनाथ धाम के लिए अब तक 14 लाख 32 हजार 983 और केदारनाथ धाम के लिए 15 लाख 49 हजार 930 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

बैठक में धामों की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा और बेहतर सुविधाएं देने के लिए मंदिर समिति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढें-दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा अब रेलवे के साथ, योगनगरी से चलेगी ‘भारत गौरव’ ट्रेन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment