अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चार साल की दोस्ती के बाद महिला को ब्लैकमेल कर भेजे अश्लील वीडियो, कांग्रेस से निष्कासित नेता के खिलाफ केस दर्ज

On: June 24, 2025 5:57 AM
Follow Us:

देहरादून में एक महिला ने कांग्रेस से निष्कासित नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के अनुसार, आरोपी जितेंद्र चौधरी ने खुद को कांग्रेस नेता बताते हुए पहले उससे दोस्ती की और फिर विश्वास में लेकर अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। 15 मई से 17 जून के बीच आरोपी ने उसे 90 से अधिक अश्लील वीडियो भेजे और फोन पर भी आपत्तिजनक बातें करता रहा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो भी वह नहीं रुका और ब्लैकमेल करने लगा।

महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेलनगर कोतवाली और रायपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं।

रायपुर क्षेत्र की पीड़िता ने एक अन्य आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ भी एफआईआर कराई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के निजामपुर सिकंदराबाद का निवासी है। महिला ने आरोप लगाया कि संदीप से उसकी चार वर्षों से जान-पहचान थी, लेकिन हाल के महीनों में वह पैसों की मांग करते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर महिला की अश्लील सामग्री साझा कर दी।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी और रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने आरोपों के चलते संबंधित नेता को पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

यह भी पढ़ें : जनसुनवाई में डीएम सख्त, बैंक और विभागीय अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment