अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रानीपोखरी: दो वाहनों की टक्कर के बाद भड़की हिंसा, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट – नौ आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां सीज

On: May 30, 2025 5:17 AM
Follow Us:

देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यधार रोड भोगपुर में दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर के बाद स्थिति अचानक हिंसक हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और फिर गंभीर मारपीट में बदल गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसके जवाब में दूसरे पक्ष के एक चालक ने गाड़ी चढ़ाकर एक व्यक्ति को कुचलने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही रानीपोखरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटनास्थल से एक स्कॉर्पियो और एक वरना कार को जब्त करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।

घटना की जानकारी 29 मई को थाना रानीपोखरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट चल रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक स्कॉर्पियो और वरना कार की भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो हिंसा में बदल गया।

पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार:

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में जिन नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

शिवम पुत्र परमानंद शर्मा, निवासी सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन, देहरादून

ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी

जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह, निवासी चांदमारी, थाना डोईवाला, देहरादून

आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी चांदमारी, थाना डोईवाला, देहरादून

सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी कुड़का वाला, थाना डोईवाला, देहरादून

आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल, निवासी आशुतोष नगर, ऋषिकेश, देहरादून

अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़, निवासी तपोवन, मुनिकीरेती, टिहरी

सोनू पुत्र तेजेंद्र सिंह, निवासी 14 बीघा, ऋषिकेश, देहरादून

ऋषि वर्मा पुत्र अशोक, निवासी तपोवन, मुनिकीरेती, टिहरी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढें- Mussoorie Accident: ग्लोगी के पास भीषण हादसा… देहरादून लौट रही कार खाई में समाई, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment