Mussoorie Accident: ग्लोगी के पास भीषण हादसा… देहरादून लौट रही कार खाई में समाई, दो की मौत, एक गंभीर घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Mussoorie Accident: ग्लोगी के पास भीषण हादसा… देहरादून लौट रही कार खाई में समाई, दो की मौत, एक गंभीर घायल

On: May 29, 2025 4:11 PM
Follow Us:

देहरादून: मसूरी से लौटते समय देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देर रात एक कार अनियंत्रित होकर ग्लोगी के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस को इस हादसे की जानकारी देर रात मेजर अंशुमान त्रिखा ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मेजर अंशुमान ने बताया कि वे तीन लोग मसूरी घूमने गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में गिरे दोनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। मृतकों की पहचान सौरभ त्रिखा (पुत्र सुभाष त्रिखा) और कार्तिक त्रिखा (पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा) के रूप में हुई है। दोनों मृतक देहरादून के सेवक आश्रम रोड के निवासी थे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया है।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment