अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा एक्शन: उत्तराखंड में 250 पाकिस्तानी नागरिकों की हुई पहचान, दो भेजे जा चुके वापस

On: April 26, 2025 7:34 AM
Follow Us:

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की जांच और उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य में भी बड़ा कदम उठाया गया है। यहां कुल 250 पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से दो को पहले ही वापस भेजा जा चुका है। जबकि शनिवार को हरिद्वार से एक और पाकिस्तानी नागरिक की वापसी कराई जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि ये नागरिक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत अन्य जिलों में रह रहे हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने जानकारी दी कि इन 250 में से 247 नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर भारत आए हुए हैं और इनमें से अधिकांश पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी हैं। वहीं तीन नागरिक ऐसे हैं जो शॉर्ट टर्म वीजा पर आए थे। इनमें से दो को देहरादून से वापस भेजा जा चुका है और तीसरे की वापसी की प्रक्रिया हरिद्वार से जारी है।

पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार ने नेपाल और चीन सीमा से सटे उत्तराखंड को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। राज्य के सभी जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी की जांच शुरू कर दी गई है और उन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने भी शुक्रवार को सभी राज्यों को निर्देश जारी करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को लेकर नई गाइडलाइन लागू कर दी है। इसके तहत सामान्य वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं। साथ ही सभी वैध वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे। केवल मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक मान्य रहेंगे। हालांकि दीर्घकालिक वीजा, राजनयिक और सरकारी वीजा धारकों पर यह पाबंदी लागू नहीं होगी।

अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक, खुफिया और सुरक्षा विभागों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गढ़वाल और कुमाऊं के मंडलायुक्तों, सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि पाकिस्तानी नागरिकों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और वीजा नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाए।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने स्पष्ट किया कि दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे पाक नागरिकों पर फिलहाल कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन जिनके वीजा अल्पकालिक हैं, उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया प्राथमिकता से चल रही है। सभी जिलों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड में बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट शुरू करेगा एजे हैकेट इंटरनेशनल, सीएम धामी से जयडे हैकेट ने की महत्वपूर्ण बैठक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment