उत्तराखंड में बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट शुरू करेगा एजे हैकेट इंटरनेशनल, सीएम धामी से जयडे हैकेट ने की महत्वपूर्ण बैठक - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट शुरू करेगा एजे हैकेट इंटरनेशनल, सीएम धामी से जयडे हैकेट ने की महत्वपूर्ण बैठक

On: April 26, 2025 7:26 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। साहसिक खेलों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान रखने वाली संस्था एजे हैकेट इंटरनेशनल अब उत्तराखंड में बंजी जंपिंग सहित कई अन्य एडवेंचर गतिविधियों की शुरुआत करने जा रही है। इस प्रस्ताव को लेकर संस्था के मुख्य परिचालन अधिकारी जयडे हैकेट ने हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस परियोजना के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड में इन प्रोजेक्ट्स की शुरुआत से राज्य को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी और यह कदम प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म का अंतरराष्ट्रीय हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

जयडे हैकेट, जो खुद पिछले 12 वर्षों से साहसिक पर्यटन उद्योग से जुड़े हैं, सिंगापुर स्थित स्काईपार्क सेंटोसा के संचालन और प्रशिक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वे विश्वविख्यात एडवेंचर स्पोर्ट्स आइकन एजे हैकेट के पुत्र हैं।

एजे हैकेट ने वर्ष 1987 में एफिल टावर से बंजी जंप कर रोमांच की दुनिया में इतिहास रच दिया था। उन्होंने ही 1988 में विश्व की पहली वाणिज्यिक बंजी जंपिंग साइट की स्थापना की थी। उनके इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें न्यूजीलैंड ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया।

उत्तराखंड में एजे हैकेट इंटरनेशनल की यह पहल न केवल राज्य में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान दिलाएगी, बल्कि इसे दुनिया भर के एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक प्रमुख गंतव्य भी बनाएगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में आउटसोर्स और संविदा कर्मियों पर संकट के बादल, 70 हजार कर्मचारियों के लिए मुख्य सचिव ने जारी किया नया आदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment