अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हाई अलर्ट के दौरान हरिद्वार में युवक को गोली लगी, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश भेजा गया

On: November 13, 2025 6:27 AM
Follow Us:

दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी है। इसी बीच हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक सचिन कश्यप को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में देर रात सचिन कश्यप अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान फुटबॉल ग्राउंड के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

सचिन के दोस्त विकास शर्मा ने बताया कि सचिन सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं और रोजाना देर रात काम से लौटते हैं। घटना के वक्त भी वे अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है। फिलहाल गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने किसी से दुश्मनी या रंजिश होने से इनकार किया है।

दिल्ली धमाके के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। बुधवार को शहर में फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया था। इसके बावजूद इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस देर रात तक हमलावरों की तलाश में जुटी रही और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment