Doon Prime News
sports

धोनी का ये बल्ला बना सबसे महंगा बल्ला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

धोनी

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर कैप्टन कूल कहे जाते हैं और किस्मत के धनी भी। इसके साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी कई और मामलों में भी बेहद खास हैं, वह चाहे रिकॉर्ड बनाने के मामले हो या कमाई करने की। यूं तो महेंद्र सिंह धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन एक उनका बल्ला है, जिसने अलग से रिकॉर्ड बनाया है और यह बैट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बैट बन गया है।

2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी द्वारा खेली गई वह पारी कौन ही भूल सकता है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर भारत को वर्ल्ड कप जिताया था और अब यही बैट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा बैट हो गया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के इस बल्ले को ग्लोबल शेयर एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड नामक एक कंपनी के द्वारा खरीदा गया। इस कंपनी ने इस बैट को 1 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा।

ये भी पढ़ें : Virat Kohli ने इस 20 सेकंड लंबे वीडियो से दुनिया को बना दिया था मूर्ख, आप भी देखिए वीडियो

इतना ही नहीं आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी इस साल उनकी कमाई में 30% का इजाफा हुआ है। इससे यह पता चलता है की धोनी भले क्रिकेट के मैदान में रहे या क्रिकेट से दूर रहें, लेकिन फैंस के दिलों में धोनी हमेशा राज करते रहेंगे।

Related posts

BCCI ने मुंबई में की समीक्षा बैठक, रोहित शर्मा रहे मौजूद, लिए गए कई अहम फैसले

doonprimenews

ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगा भारत, बीसीसीआई ने जारी किया पूरा शेड्यूल, यहां देखें कब और कहां खेले जाने हैं मैच

doonprimenews

5.25 करोड़ रुपए में बिका यह खिलाडी,जिसने कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला।

doonprimenews

Leave a Comment