राजभवन पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, गवर्नर को सौंपा इस्तीफा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राजभवन पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, गवर्नर को सौंपा इस्तीफा

On: March 11, 2022 8:51 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे हैं. धामी ने गवर्नर गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. कल गुरुवार को उत्तराखंड के चुनाव परिणाम आए हैं. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है. कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं. हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं. सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, गणेश जोशी, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे. यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव हारे हैं.

यह भी पढ़े – घर से बेडरोल ले जाने का झंझट खत्म, ट्रेनों में मिलेगा कंबल और चादर

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चार मंत्री भी राजभवन पहुंचे. धामी के साथ जो मंत्री राजभवन पहुंचे उनके नाम हैं सतपाल महाराज, गणेश जोशी, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद. कल ही उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हैं. बीजेपी ने उत्तराखंड में 70 में से 47 सीटें जीती हैं. पार्टी को सरकार बनाने के लिए बंपर बहुमत मिला है. दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी सिर्फ 18 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. खुद को कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार बताने वाले हरीश रावत चुनाव हार गए.

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

अब उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है. बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी. इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे. इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा. इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा. मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे. लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए. इस कारण मुख्यमंत्री पद को लेकर ट्विस्ट आ गया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment