अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून की मॉडल ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

On: March 4, 2022 5:29 AM
Follow Us:

थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक मॉडल ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब आरोपी द्वारा कार की मांग करने पर युवती ने कार देने से मना किया तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया. साथ ही आरोपी द्वारा युवती को धमकी दी जा रही है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

सहस्त्रधारा रोड इलाके की रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी छोटी बहन मॉडलिंग का काम करती है. उसके साथ शोएब अहमद निवासी सहारनपुर भी मॉडलिंग का काम करता है. एक दिन पीड़िता की बहन के साथ शोएब उनके घर आया और पीड़िता से बातचीत करने के बाद दोनों में जान-पहचान हो गई. दोनों अक्सर आपस में बातें करने लगे थे. उसी दौरान 2018 में शोएब ने पीड़िता से कहा कि वह उसे पसंद करता है और पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. उसके बाद पीड़िता ने शादी के लिए हामी भर दी और शोएब ने पीड़िता को अपने घर वालों से भी मिलवाया था.

यह भी पढ़े – नैनीताल में राजस्थान के युवक ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

आरोप है कि 14 दिसंबर 2021 को शोएब पीड़िता के घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद पीड़िता सदमे में आ गई तो शोएब पीड़िता को अपने साथ सहारनपुर लेकर गया. सहारनपुर में शोएब पीड़िता से शादी करने के लिए राजी हुआ. लेकिन शोएब और उसके भाई सोहराब ने नई गाड़ी की डिमांड करते हुए रिश्ता तोड़ दिया. थाना राजपुर प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर शोएब निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है. साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग व्यक्ति को पत्नी और बेटी द्वारा बंधक बनाए जाने की न्यूज़ इमेज।

देहरादून: घरेलू कलह ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी और बेटी ने बुजुर्ग को बाथरूम में किया कैद; दर-दर भटकने को मजबूर पीड़ित

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान और बाहरी व्यक्तियों की जांच।

ऑपरेशन क्रैकडाउन: देहरादून में अपराध पर कड़ा प्रहार; 43 हजार बाहरियों का सत्यापन, 4000 संदिग्धों पर गाज और ₹2.5 करोड़ का भारी जुर्माना

देहरादून के वसंत विहार पुलिस थाने के बाहर न्याय की मांग करते पीड़ित परिवार के सदस्य और पुलिस कार्यवाही का सांकेतिक दृश्य।

देहरादून: उरेडा की महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, पति समेत ससुराल के 5 सदस्यों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

देहरादून के सहस्रधारा में गहरी खाई में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एसडीआरएफ (SDRF) के जवान।

देहरादून: सहस्रधारा में दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून में एक घर के प्रवेश द्वार पर खड़ी बुजुर्ग महिला से जानकारी लेते हुए एक महिला और एक पुरुष सरकारी अधिकारी, जो पेंशन सत्यापन फॉर्म भर रहे हैं। बैकग्राउंड में देहारादून की पहाड़ियां दिख रही हैं

देहरादून: फर्जी पेंशनरों की अब खैर नहीं! 15 जून तक चलेगा महा-सत्यापन अभियान, घर-घर दस्तक देंगे अधिकारी

Leave a Comment