अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार राजकीय किशोर गृह से तीन किशोर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

On: March 2, 2022 7:52 AM
Follow Us:

हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से तीन किशोर फरार हो गए हैं. तीनों को भिक्षावृत्ति करने के दौरान पकड़ने के बाद राजकीय किशोर गृह भेजा गया था. इनमें से एक किशोर दो बार पहले भी फरार हो चुका है. पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है. वहीं तीनों किशोरों के फरार होने से राजकीय किशोर गृह और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

रोशनाबाद स्थित राजकीय किशोर गृह से मंगलवार की रात किशोर गृह में सभी किशोर खाना खा रहे थे. खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में जा रहे थे, इस दौरान तीन किशोरों ने बाथरूम जाने की बात कही, तीनों बाथरूम की तरफ चले गए और वहां से फरार हो गए. फरार होने की सूचना मिलते ही किशोर गृह के अधिकारियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी. वहीं पुलिस को भी इस मामले में सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि दो किशोर 16 साल के हैं जबकि एक 17 साल का है. इनमें से एक किशोर कुछ दिन पहले भी फरार हुआ था.

यह भी पढ़े –  देहरादून में बीटेक का छात्र चरस के साथ गिरफ्तार, इंस्टीट्यूट के छात्रों को करता था सप्लाई

बाल गृह के अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि सिडकुल पुलिस को तीनों किशोरों के फरार होने की सूचना दे दी गई है. सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही सबको पकड़ लिया जाएगा. सिडकुल क्षेत्र में स्थित इस बाल सुधार गृह से किशोरों के फरार होने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी किशोर यहां से फरार हो चुके हैं. जिन्हें कुछ दिनों बाद पकड़ लिया गया था, जबकि कुछ का आजतक कोई पता नहीं चला है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kaliyar Mela Attack crime news report Haridwar police investigation

​हरिद्वार: कलियर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लहूलुहान; पुलिस जांच शुरू

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Police team investigating the spot in Haridwar woman murder case near old Ganga canal bridge Manglaur

हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: मंगलौर में गंगनहर किनारे मिला 38 वर्षीय महिला का गला कटा शव, इलाके में सनसनी

Crocodile spotted near Gangnahar bank in Haridwar during rain flooded river overflow Slug:

Haridwar Crocodile Fear: पहाड़ों में बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर, हरिद्वार में रिहायशी इलाकों तक पहुंचे मगरमच्छ

​”Major action by the Food Safety Department in Haridwar”: कांवड़ मेले के बीच 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दूध, हल्दी और मिर्च के लिए सैंपल

Police and forensic teams exhuming the bodies of two murdered monks buried in a forest pit near Pathreshwar Mahadev Temple in Haridwar.

​हरिद्वार में सनसनी: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाए गए शव; तीन संदिग्ध साधु फरार

Leave a Comment