अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: हरकी पैड़ी पर गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित, रील और ड्रोन उड़ाने पर भी सख्त रोक

On: January 16, 2026 7:58 AM
Follow Us:

हरिद्वार के प्रसिद्ध तीर्थस्थल हरकी पैड़ी पर अब गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इस संबंध में हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अहिंदू व्यक्तियों का प्रवेश यहां पूरी तरह निषिद्ध है। इसके साथ ही तीर्थस्थल की धार्मिक गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से कई अन्य प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं।

सूचना बोर्डों में यह भी उल्लेख किया गया है कि हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर वीडियो या रील बनाना भी सख्त मना है। श्रीगंगा सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस प्रकार के वीडियो या रील्स वायरल करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में दो युवक अरबी वेशभूषा में घाटों पर घूमते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां हरिद्वार की धार्मिक मर्यादा के खिलाफ हैं और इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों युवक खुद को दुबई का निवासी बताते हुए हरकी पैड़ी क्षेत्र में घूमते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने कड़ा ऐतराज जताया और इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो से गलत संदेश जाता है और भविष्य में माहौल बिगड़ने की आशंका भी बनी रहती है।

गौरतलब है कि इन दिनों श्रीगंगा सभा द्वारा हरिद्वार के घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं और मर्यादा को लेकर लगातार मंथन किया जा रहा है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें जानबूझकर माहौल खराब करने के उद्देश्य से की जा रही हैं।

वहीं श्रीगंगा सभा के सचिव उज्जवल पंडित ने भी पुष्टि की कि पूरे मामले की सूचना संबंधित चौकी पुलिस को दे दी गई है। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment