हरीश रावत ने CM धामी को दी नसीहत,जानिए क्या बोले हरीश रावत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरीश रावत ने CM धामी को दी नसीहत,जानिए क्या बोले हरीश रावत

On: March 2, 2022 7:21 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यूपी चुनाव प्रचार से लौट आए हैं. इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि यूपी में तीसरे विकल्प के तौर पर लोग कांग्रेस को देख रहे हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सपा पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में जनता थानेबाज और बुलडोजरबाज से ज्यादा परेशान है. इसलिए तीसरे विकल्प के तौर पर कांग्रेस को देख रही है. उन्होंने कहा कि यूपी में प्रियंका गांधी ने भाजपा को चित करने का काम किया है.

हरीश रावत ने कहा कि 5 राज्यों के होने वाले चुनाव में 4 राज्यों में कांग्रेस आ रही है, जबकि एक राज्य में अन्य पार्टी आ रही है, जबकि भाजपा शून्य पर इस बार रहेगी. वहीं बीजेपी के 60 के पार के नारे के बाद बीजेपी के कुछ नेताओं के 35 सीटें जीतने के बयान पर हरीश रावत ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा है कि अभी तो मतगणना में टाइम है, लेकिन मतगणना के दिन बीजेपी कहीं 25 सीटों पर न सिमट जाए.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े – पांचवें दिन Gangubai की हुई इतने करोड़ की कमाई, नहीं मिल पाया शिवरात्रि का फायदा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नसीहत देते हुए कहा है कि भ्रम तो एक का टूटना ही है, लेकिन बीजेपी के कर्म खराब हैं, इसलिए इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का भ्रम टूटने वाला है. गौरतलब है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस द्वारा सरकार बनाए जाने के दावे को भ्रम बताया था, जिस पर हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को नसीहत दी है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment