मसूरी में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन पर्यटक हुए घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन पर्यटक हुए घायल

On: March 2, 2022 5:03 AM
Follow Us:

मसूरीः सुवाखोली के पास एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए.हालांकि इस घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं हैं. जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका उपचार किया गया

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर के समय सुवाखोली से एक किलोमीटर पहले मसूरी की ओर आ रही स्कॉर्पियो कार संख्या UP 16 DP 9916 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें सवार तीन लोग देवेश सिंह निवासी सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश, कुणाल ठाकुर निवासी मयूर विहार दिल्ली और ललित शर्मा निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश मामूली रूप से घायल हो गए

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े – ऋषिकेश में सेल्फी के चक्कर में गंगा में बहा दिल्ली का सैलानी, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया. मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है. घटना की सूचना घायलों परिजनों को दे दी गई है. फिलहाल, तीनों लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं. सभी पर्यटक धनौल्टी घूमकर मसूरी वापस लौट रहे थे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun News: उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के BPT छात्र ने की खुदकुशी, प्रेमनगर इलाके में मची सनसनी

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस का देहरादून में उग्र प्रदर्शन, राजभवन घेराव के दौरान हरक सिंह रावत समेत कई नेता हिरासत में

​देहरादून में मोहकमपुर-आशारोड़ी एलिवेटेड रोड का भारी विरोध: योजना में बदलाव से उजड़ने की कगार पर आए हजारों आशियाने

​Dehradun Crime News: बच्चे को बचाने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, मोबाइल, नकदी और चेन लूटी

​Delhi Dehradun Expressway Update: आशारोड़ी-मोहकमपुर एलिवेटेड कॉरिडोर का मियांवाला तक विस्तार, दून को जाम से मिलेगी मुक्ति

Leave a Comment