अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में मरीज ने अस्पताल में लगाई फांसी, हल्द्वानी में नोएडा से लौटे युवक ने की आत्महत्या

On: February 28, 2022 9:18 AM
Follow Us:

मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय पंकज सिंह नोएडा में नौकरी करता था और हाल ही में वह नोएडा से हिम्मतपुर तल्ला हरीपुर नायक अपने घर लौटा था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हल्द्वानी मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौत के कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि युवक कुछ दिनों से डिप्रेशन में रहता था और रविवार देर रात उसने घर में ही फांसी लगा ली.

यह भी पढ़े – बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से निशंक ने की मुलाकात, मौजूदा राजनीतिक हालातों पर हुई चर्चा

 रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने देर रात कुंडे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है. मृतक सुनील कुमार की उम्र 37 साल बताई जा रही है, जो पिछले 10 साल से गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में रह रहा था.

सुनील कुमार को 15 फरवरी को तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार की रात उन्होंने वार्ड में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. अस्पताल में रुका उनका भांजा राकेश घटना के समय सोया हुआ था. किसी को भी इसका पता नहीं चल पाया. अस्पताल के सीएमएस संजय कंसल ने बताया कि सुनील कुमार टीबी की बीमारी से पीड़ित थे.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

Leave a Comment