अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देर रात पेड़ से लटका मिला महिला का शव,जानिए कहा का है मामला

On: February 14, 2022 5:53 PM
Follow Us:

देर रात पेड़ से लटका मिला महिला का शव,जानिए कहा का है मामला

रुडकी -लालचंदवाला गांव की 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आबादी से कुछ दूर खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

खानपुर थाने की गोवर्धनपुर चौकी के गांव निवासी संजीव की शादी करीब दस साल पहले लक्सर के भिक्कमपुर गांव में हुई थी। पत्नी नीता से उसके दो बच्चे भी हैं। बीती रात संजीव परिवार के साथ घर पर सोए थे। सुबह जागने पर पत्नी नीता घर में मौजूद नहीं मिली। उन्हें लगा कि शायद खेत में शौच आदि के लिए गई होगी। काफी देर तक वापस न आने पर उन्होंने पत्नी की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़े- जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार, अब दो से अधिक बच्चे होने पर नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ 

इस दौरान नीता का शव आबादी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में खड़े पेड़ से लटका हुआ मिला। शव नीता की ही चुन्नी के सहारे लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर चौकी से एसआई आशीष शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर कब्जे में ले लिया।

इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस विभाग की फोरेसिंक टीम भी घटनास्थल से सुराग तलाश रही है। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में नीता के घर में कुछ दिनों से पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है। लिहाजा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए, मेज पर बरामद तकिया और अन्य सामान रखा है

हरिद्वार: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या; पत्नी और बेटी ने मिलकर रचा था मौत का जाल, मासूम बेटे ने खोला राज

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

Leave a Comment