अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

इस महिला ने RBI अफसर बनकर की लाखों की ठगी,महिला हुई गिरफ्तार,जानिए कहां की है खबर

On: February 14, 2022 5:52 PM
Follow Us:

इस महिला ने RBI अफसर बनकर की लाखों की ठगी,महिला हुई गिरफ्तार,जानिए कहां की है खबर

धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी से RBI अधिकारी बनकर 7 लाख रुपये ठगने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।सितंबर 2020 में आरोपी महिला ने खुद को RBI अधिकारी बताते हुए SBI बैंक का लोन काउंटर हरिद्वार में खुलवाने का झांसा देकर 7 लाख रुपये ठगे थे।

इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके बाद महिला की भूमिका प्रकाश में आई थी। मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली से महिला को गिरफ्तार किया।

सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लोकेश कुमार निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर ने मनोज शर्मा एवं 5 अन्य आरोपियों के खिलाफ एसबीआई बैंक का लोन काउंटर खुलवाने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 अगस्त 2021 को मनोज शर्मा पुत्र राजपाल निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था।मनोज से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे।

यह भी पढ़े –  क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी का तलाक,पत्नी ने किया इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट।

खुलासे में जानकारी मिली थी कि यह गिरोह अक्सर लोगों को आरबीआई अधिकारी बनकर ठगने का काम करता है। इसमें टीना उर्फ श्वेता पत्नी संदीप निवासी भजनपुरा उस्मानपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली की भूमिका सामने आई थी, जो खुद को आरबीआई अधिकारी बनकर पीड़ित से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया  पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kaliyar Mela Attack crime news report Haridwar police investigation

​हरिद्वार: कलियर मेले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों व धारदार हथियार से लहूलुहान; पुलिस जांच शुरू

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Police team investigating the spot in Haridwar woman murder case near old Ganga canal bridge Manglaur

हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: मंगलौर में गंगनहर किनारे मिला 38 वर्षीय महिला का गला कटा शव, इलाके में सनसनी

Crocodile spotted near Gangnahar bank in Haridwar during rain flooded river overflow Slug:

Haridwar Crocodile Fear: पहाड़ों में बारिश से उत्तराखंड की नदियां उफान पर, हरिद्वार में रिहायशी इलाकों तक पहुंचे मगरमच्छ

​”Major action by the Food Safety Department in Haridwar”: कांवड़ मेले के बीच 90 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, दूध, हल्दी और मिर्च के लिए सैंपल

Police and forensic teams exhuming the bodies of two murdered monks buried in a forest pit near Pathreshwar Mahadev Temple in Haridwar.

​हरिद्वार में सनसनी: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दफनाए गए शव; तीन संदिग्ध साधु फरार

Leave a Comment